bjp-sends-show-cause-notice-to-sabyasachi-dutt-close-aide-of-mukul-roy
bjp-sends-show-cause-notice-to-sabyasachi-dutt-close-aide-of-mukul-roy

मुकुल रॉय के करीबी सब्यसाची दत्त को भाजपा ने भेजा कारण बताओ नोटिस

कोलकाता,11 जून (हि.स.)। मुकुल रॉय के भाजपा में आने के बाद उनके करीबी साथी व भाजपा विधायक सब्यसाची को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शुक्रवार को मुकुल रॉय के भारतीय जनता पार्टी से नाता तोड़ लेने के बाद उनके करीबी माने जाने वाले पूर्व विधायक व भाजपा नेता सब्यसाची दत्त के भी पार्टी से नाता तोड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने पार्टी नेतृत्व की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया था। सब्यसाची इससे पहले भी भाजपा के केंद्रीय नेताओं की कार्यशैली की आलोचन करते रहे। शुक्रवार को जब मुकुल रॉय ने ममता बनर्जी की मौजूदगी में तृणमूल की सदस्यता ले ली है तब प्रदेश भाजपा ने सब्यसाची के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें दो दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है। उनसे पूछा गया है कि दल विरोधी बयान और कार्यों की वजह से क्यों न उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। माना जा रहा है कि दत्त भी मुकुल रॉय की राह पर चल सकते हैं। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in