bjp-ready-for-municipal-elections-dilip-ghosh
bjp-ready-for-municipal-elections-dilip-ghosh

नगरपालिका चुनाव के लिए तैयार है भाजपा: दिलीप घोष 

आरामबाग, 05 जून (हि.स.)। राज्य विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी भारतीय जनता पार्टी पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ नगरपालिका चुनाव के लिए जुट गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार को हुगली जिले के आरामबाग में स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए दिलीप ने कहा कि नगरपालिका चुनाव के लिए भाजपा तैयार है। प्रदेश भाजपा ने विभिन्न जिलों के भाजपा नेताओं को नगरपालिका चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का निर्देश दे दिया है। जिला स्तर के नेताओं को नगरपालिका चुनावों के लिए विशेष टीमों का गठन करने के भी निर्देश दिए है। घोष ने राज्य में चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ लगातार हो रही हिंसा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें आशा है कि जल्द ही राज्य में हो रहे चुनावोत्तर हिंसा पर विराम लगेगा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में राज्य में हुए विधानसभा चुनावों में आरामबाग क्षेत्र में भाजपा को भारी जीत मिली थी। आरामबाग क्षेत्र की सभी चार विधानसभा सीटों गोघाट, खानाकुल, आरामबाग और पुरसुरा में भाजपा के उम्मीदवार विजयी हुए थे। हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय/

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in