bjp-mp-raju-bist-demands-separate-gorkhaland-state
bjp-mp-raju-bist-demands-separate-gorkhaland-state

भाजपा सांसद राजू बिस्ट ने की अलग गोरखालैंड राज्य की मांग

कोलकाता, 21 जून (हि.स.)। दार्जिलिंग से भाजपा सांसद राजू बिस्ट ने अलग गोरखालैंड राज्य बनाने की मांग की है। इससे पहले अलीपुरद्वार के सांसद जॉन बार्ला ने उत्तर बंगाल को अलग राज्य बनाने की मांग उठाई थी। सोमवार को दार्जिलिंग के सांसद बिस्ट ने उत्तर बंगाल को कथित रूप से विकास से वंचित रखने के लिए राज्य सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया, 'पिछले दस सालों में उत्तर बंगाल में कोई विकास नहीं हुआ है। ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल के लोगों के साथ खिलवाड़ किया है।" उत्तर बंगाल को अलग राज्य बनाने की मांग का समर्थन करते हुए दार्जिलिंग से सांसद बिस्ट ने कहा कि, 'जॉन बार्ला मेरे दोस्त हैं, जिम्मेदार नेता हैं। वह जो कहेंगे ठीक कहेंगे। मैं केवल इतना कह सकता हूं कि उत्तर बंगाल की लंबे समय से उपेक्षा की गई है। 45 साल के लंबे समय से केवल उत्तर बंगाल में लूटपाट हुई है। यहां के चाय बागान आज बंद हैं। सिनकोना गार्डन बंद है। यहां इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है। हम उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज की स्थिति जानते हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग मुख्यमंत्री के हाथ में है। यहां शिक्षा की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। लोगों को काम की तलाश में दूसरे राज्य में जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यहां चार अंतर्राष्ट्रीय सीमाएं हैं, व्यापार का कोई विस्तार नहीं किया गया है। इस तरह की बात तभी होती हैं, जब आप किसी को नीचा दिखाना चाहते हैं। यह लोकतंत्र में सही नहीं है। लेकिन लोकतंत्र में सभी को बोलने का अधिकार है। उन्होंने कहाकि मुझे उत्तर बंगाल को अलग राज्य घोषित करने की मांग में कुछ भी गलत नहीं दिखता है। मैं तो कहता हूं कि जल्द से जल्द पृथक गोरखालैंड का भी गठन किया जाना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in