bjp-is-using-women-for-drug-trafficking-chandrima
bjp-is-using-women-for-drug-trafficking-chandrima

मादक तस्करी के लिए महिलाओं का इस्तेमाल कर रही है भाजपा : चन्द्रिमा

कोलकाता, 19 फरवरी (हि. स.)। पश्चिम बंगाल कैबिनेट में मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भाजपा युवा मोर्चा की महिला नेता पामेला गोस्वामी के कोकिन के साथ गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर तंज कसा है। शुक्रवार को गोस्वामी को न्यू अलीपुर थाना क्षेत्र में कोकिन के साथ पकड़ा गया है। इसके बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का वास्तविक चाल चरित्र और चेहरा सामने आ रहा है। मादक पदार्थों की तस्करी के लिए महिलाओं का इस्तेमाल हो रहा है। भाजपा युवा मोर्चा की सचिव पामेला गोस्वामी की गिरफ्तारी पर चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है। इसके पहले भी भाजपा के नेता और कार्यकर्ता गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। अब तो मादक पदार्थों की तस्करी के लिए महिलाओं का इस्तेमाल होने लगा है भाजपा नेता राजीव ने दिया जवाब इधर चंद्रिमा भट्टाचार्य के इन आरोपों पर भाजपा के नेता और ममता कैबिनेट के पूर्व मंत्री राजीव बनर्जी ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि कोई अगर गैरकानूनी काम करता है तो कानून के मुताबिक उस पर कार्रवाई होगी। इसे राजनीतिक पार्टी से जोड़ना अथवा इस पर राजनीति करना उचित नहीं है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in