bjp-is-doing-politics-in-lieu-of-people39s-lives-abhishek-banerjee
bjp-is-doing-politics-in-lieu-of-people39s-lives-abhishek-banerjee

भाजपा लोगों की जिन्दगी के बदले कर रही है राजनीति : अभिषेक बनर्जी

पांडेश्वर (पश्चिम बर्दवान), 21 अप्रैल (हि.स.)। चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आग्रह पर ध्यान नही दिया। क्योंकि भाजपा एक चरण में चुनाव नहीं चाहती है। वे लोगों के जीवन के बदले राजनीति कर रहे हैं। यह आरोप सांसद और तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी ने लगाए हैं। सांसद अभिषेक बनर्जी बुधवार को पश्चिम बर्दवान में पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल उम्मीदवार नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे थे। उन्होंने देश की मौजूदा कोरोना स्थिति पर भाजपा की कड़ी आलोचना की। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने राज्य में आठ चरण के चुनाव कराने के आयोग के फैसले की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, 'ममता बनर्जी ने इस संबंध में आयोग को एक पत्र लिखकर आग्रह किया था कि बाकी तीन चरणों का चुनाव एक साथ किया जाए। ताकि सभाएं कम हों, लोग सड़कों पर कम हों। लेकिन आयोग ने इस पर ध्यान नहीं दिया। अभिषेक ने कहा कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश व गुजरात में कई वर्षों से भाजपा सत्ता में है। लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य प्रणाली पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। दिन प्रतिदिन इन राज्यों में स्थिति बदतर हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने इन राज्यों में मंदिर-मस्जिद की राजनीति की है, जबकि ममता बनर्जी ने केवल विकास और बुनियादी ढांचे की राजनीति की है। अभिषेक ने कहा 'गुजरात में सात करोड़ की आबादी है, अस्पताल के बेड 18 हजार हैं। लेकिन बंगाल की आबादी 10 करोड़ है और यहां अस्पताल के बेड की संख्या 1 लाख 10 हजार से अधिक की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in