मैं भाजपा में था, हूं और रहूंगा, दिलीप से कोई विवाद नहीं : मुकुल
मैं भाजपा में था, हूं और रहूंगा, दिलीप से कोई विवाद नहीं : मुकुल

मैं भाजपा में था, हूं और रहूंगा, दिलीप से कोई विवाद नहीं : मुकुल

कोलकाता, 26 जुलाई (हि. स.)। भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के हस्तक्षेप से भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मुकुल राय को लेकर चल रही अटकलों पर रविवार को विराम लग गया। राय ने साल्टलेक स्थित अपने कार्यालय में आनन-फानन में बुलायी गयी प्रेस कांफ्रेंस में साफ कर दिया कि वह भाजपा में थे, भाजपा में हैं और भाजपा में रहेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के साथ उनका कोई विवाद नहीं है। वह भाजपा में 100 फीसदी संतुष्ट हैं। दिल्ली से लौटने के बाद से उन्हें लेकर मीडिया में गलतफहमियां फैलायी जा रही थीं। उन्हें लगातार फोन आ रहे थे। फोन पर जवाब देते हुए वह परेशान हो गये हैं। इस कारण ही उन्होंने प्रेंस कांफ्रेंस कर सारी स्थिति साफ करने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा छोड़कर नहीं जा रहे हैं और वह भाजपा में ही हैं और रहेंगे। पंचायत चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय व पार्टी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ वह लगातार संपर्क में हैं। शाह ने शहीद मिनार की शहीद सभा में उनके योगदान को सराहा था। भाजपा में उनकी मर्यादा के अनुकूल पद नहीं मिलने के सवाल पर राय ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कुल 100 सदस्य हैं। उनमें से एक वह भी हैं। उन्हें पार्टी ने पूरा सम्मान दिया और उससे वह पूरी तरह से संतुष्ट हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in