bjp-committed-to-provide-good-governance-to-the-people-of-bengal-vijayvargiya
bjp-committed-to-provide-good-governance-to-the-people-of-bengal-vijayvargiya

बंगाल के लोगों को सुशासन देने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध : विजयवर्गीय

कोलकाता, 03 मार्च (हि. स.)।भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि भाजपा बंगाल में सुशासन स्थापित करने को लेकर प्रतिबद्ध है। आगामी सात मार्च को ब्रिगेड परेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी जनसभा और राज्य में 200 से अधिक सीटें जीतने के दावेदारों की सूची को अंतिम रूप देने हेतु बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की चुनाव समिति की बैठक कोलकाता के हेस्टिंग्स दफ्तर में हुई हैं। इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के अलावा बंगाल प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। करीब दो घंटे की मंथन के बाद भाजपा ने राज्य के प्रत्येक बूथ पर अचूक रणनीति बनाकर उसे लागू करने की सहमति बनाई है। बैठक के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल के लोगों को सुशासन देने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। चुनाव समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण निर्णय इस बात पर केंद्रित है कि 10 सालों के ममता राज से परेशान राज्य के लोगों को सुशासन देने के लिए भाजपा तत्पर है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा/मधुप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in