अर्जुन सिंह कोलकाता उत्तर व सव्यसाची दत्ता हावड़ा टाउन के बने भाजपा जिला पर्यवेक्षक
अर्जुन सिंह कोलकाता उत्तर व सव्यसाची दत्ता हावड़ा टाउन के बने भाजपा जिला पर्यवेक्षक

अर्जुन सिंह कोलकाता उत्तर व सव्यसाची दत्ता हावड़ा टाउन के बने भाजपा जिला पर्यवेक्षक

कोलकाता, 20 जुलाई (हि. स.)। बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह को कोलकाता उत्तर और विधाननगर के पूर्व मेयर व विधायक सब्यसाची दत्ता को हावड़ा टाउन का भाजपा जिला पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रदेश भाजपा ने सोमवार को सांगठनिक जिलों के पर्यवेक्षक और उप पर्यवेक्षक के नामों की सूची जारी की। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष द्वारा जारी सूची के अनुसार कूचबिहार का पर्यवेक्षक अमिताभ मित्रा व उप पर्यवेक्षक मानवेंद्र नाथ चक्रवर्ती को, अलीपुरदुआर का पर्यवेक्षक निखिल रंजन दे को, जलपाईगुड़ी का पर्यवेक्षक नीलांजन अधिकारी को, सिलीगुड़ी का पर्यवेक्षक दीप्तिमान सेनगुप्त को, दार्जिलिंग का पर्यवेक्षक विधायक मनोज टिग्गा को, उत्तर दिनाजपुर का पर्यवेक्षक शिवेंद्र शेखर राय को, दक्षिण दिनाजपुर का पर्यवेक्षक अजीत दास को, मालदा का पर्यवेक्षक शुभेंदु सरकार को, मुर्शिदाबाद दक्षिण का पर्यवेक्षक सुदीप्ता चटर्जी को, मुर्शिदाबाद उत्तर का पर्यवेक्षक विजय ओझा व उप पर्यवेक्षक राजेश यादव को, नदिया उत्तर का पर्यवेक्षक महफूजा खातून को व उप पर्यवेक्षक सुनील दे को, नदिया दक्षिण का पर्यवेक्षक अनुपम दत्ता को, बारासात का पर्यवेक्षक रितेश तिवारी व उप पर्यवेक्षक प्रसनजीत भौमिक को, बशीरहाट का पर्यवेक्षक राणादेव मजूमदार को, बैरकपुर का पर्यवेक्षक प्रबाल राहा को, उत्तर कोलकाता सबअर्बन का पर्यवेक्षक भास्कर भट्टाचार्य व उप पर्यवेक्षक बंकिम घोष को, कोलकाता उत्तर का पर्यवेक्षक अर्जुन सिंह को, कोलकाता दक्षिण का पर्यवेक्षक डॉ मानवेंद्र नाथ राय को, दक्षिण 24 परगना ( पूर्व ) का पर्यवेक्षक अरुण हाल्दार को, डायमंड हार्बर का पर्यवेक्षक उमेश राय (हावड़ा) व उप पर्यवेक्षक शुभनारायण सिंह को, मथुरापुर का पर्यवेक्षक सत्यप्रिय चक्रवर्ती को, हावड़ा टाउन का पर्यवेक्षक सब्यसाची दत्ता को, हावड़ा ग्रामीण का पर्यवेक्षक अजय घोष को, तमलुक का पर्यवेक्षक अलोक कुंडू को, कांथी का पर्यवेक्षक मलय सिन्हा को, पश्चिम मेदिनीपुर का पर्यवेक्षक तुषार कांति घोष को व उप पर्यवेक्षक लक्ष्मीकांत साहू को, घाटाल का पर्यवेक्षक नीलांजन अधिकारी को, झाड़ग्राम का पर्यवेक्षक सुजीत अगस्ते को, हुगली का पर्यवेक्षक तुषार मुखर्जी को, श्रीरामपुर का पर्यवेक्षक अनल विश्वास को, आरामबाग का पर्यवेक्षक सुनीप दास को, बांकुड़ा का पर्यवेक्षक तापस राय को, विष्णुपुर का पर्यवेक्षक विकास बनर्जी को, पुरुलिया का पर्यवेक्षक विवेकानंद भट्टाचार्य को, आसनसोल का पर्यवेक्षक सौरभ सिकदर को, वर्धमान का पर्यवेक्षक स्वर धनानिया व उप पर्यवेक्षक स्वप्न दास को, कटवा का पर्यवेक्षक सुबीर नाग को, बीरभूम का पर्यवेक्षक बापी मित्रा व उप पर्यवेक्षक विवेक सोनकर को बनाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/सुगंधी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in