bike-rider-dies-due-to-collision-with-police-vehicle-people-vandalize
bike-rider-dies-due-to-collision-with-police-vehicle-people-vandalize

पुलिस वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, प्रदर्शन कर लोगों ने की तोड़फोड़

कोलकाता, 02 मार्च (हि.स.)। सोमवार देर रात पुलिस वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत के बाद आज सुबह आसनसोल दक्षिण थाना इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर आक्रोशित लोगों ने आसनसोल दक्षिण थाना के नजदीक कॉर्पोरेशन मोड़ पर जमकर हंगामा कर प्रदर्शन किया और जीटी रोड पर जाम लगा दिया। बताया गया कि सोमवार को करीब 11:30 बजे बाइक से दो युवक कहीं जा रहे थे तभी एक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दूसरे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नूरुद्दीन रोड निवासी विकास घोष (27) के रूप में हुई थी। घायल युवक का नाम पंकज तिवारी है। आरोप है कि इनकी बाइक को टक्कर मारने वाला वाहन पुलिस का है। दुर्घटना के बाद चालक पुलिस वाहन लेकर भाग गया। घटना में शामिल वाहन को पुलिस स्टेशन के पीछे छिपा कर रखा हुआ है। मंगलवार को जब दुर्घटना की जानकारी हुई तो तमाम लोगों ने हंगामा किया। कुछ लोगों ने पुलिस स्टेशन के पीछे खड़ी संदिग्ध सफेद टाटा सूमो कार में तोड़फोड़ भी की है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हाथापाई और धकामुक्की भी हुई और पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। इसके बाद पुलिस बल ने किसी तरह परिस्थितियों पर नियंत्रित पाया। पुलिस ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने दावा किया कि इस थाने का कोई भी वाहन दुर्घटना में शामिल नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि सड़क पर विपरीत तरफ से बाइक तेज गति से आ रही थी। तभी पुलिस की गाड़ी से बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी। आरोप है कि इस घटना के बाद पुलिस वहा से चली गयी। पूरे मामले की जांच की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in