bengal-will-not-bow-in-front-of-outsiders-abhishek-banerjee
bengal-will-not-bow-in-front-of-outsiders-abhishek-banerjee

बाहरी लोगों के सामने नहीं झुकेगा बंगाल : अभिषेक बनर्जी

झाड़ग्राम, 19 मार्च (हि.स.)। बाहरी लोगों के सामने नहीं झुकेगा बंगाल। यह दावा झाड़ग्राम जिले के बीनपुर इलाके में तृणमूल कांग्रेस के युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिषेेेक बनर्जी ने किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था। अभिषेक शुक्रवार को यहां एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी दीदी ने दस सालों में जितना विकास यहां किया हैै, क्या मोदी सरकार ने सात सालों में उतना विकास किया? इस मामले में मैं खेल खेलकर 10-0 गोल से न हराया तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में जंगलमहल से तृणमूल कांग्रेस को करारी हार मिली थी। इसके मद्देनजर इस विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर रही है। अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि मैं पहले से ही झाड़ग्राम के लोगों को धन्यवाद देता हूं क्योंकि इस क्षेत्र से भाजपा को हार मिली थी। अब तो भाजपा नेताओं को बंगाल में सभा करने से पहले सोचना पड़ रहा है। इसके बाद उन्होंने कहा कि इसके पहले भी मैं यहां आया था लेकिन यहां के लोगों में इतना उत्साह नहीं देखा। अब तो मैं दीदी को विश्वास के साथ कह सकता हूं कि वे यहां से 4-0 गोल पा जाएंगी। बस समय का इंतजार है। उन्होंने दावा किया है कि इस बार तृणमूल कांग्रेस 250 से अधिक सीटों पर विजयी होगी। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए अभिषेक ने कहा कि भाजपा जनसभा के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। 2019 साल में भाजपा ने केवल वादे किए थे। यहां का विकास केवल तृणमूल कांग्रेस ने ही कराया है। हमलोगों ने अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर किया था, उसी तरह भाजपा को भी बंगाल से भगाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां तृणमूल कांग्रेस का अन्तिम खेल होगा। इसको लेकर अभिषेक बनर्जी ने कहा कि आपका हेलीकॉप्टर यहां उतर रहा है, यही असल बदलाव है। उन्होंने सवाल किया कि 2019 के पहले आप कितनी बार बुद्धदेव भट्टाचार्य को जंगलमहल देखे हैं? हिन्दुस्थान समाचार/ गंगा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in