Bengal: Death toll crosses 10,000, recovery rate 97 percent
Bengal: Death toll crosses 10,000, recovery rate 97 percent

बंगाल : मृतकों की संख्या 10 हजार के पार, रिकवरी रेट 97 फिसदी

कोलकाता, 15 जनवरी (हि. स.)। कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीन के जरिए आखिरी जंग से पहले पश्चिम बंगाल में भी महामारी आखिरी सांसें गिन रहा है। शुक्रवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 30560 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं जिनमें से महज 623 लोग पॉजिटिव हुए हैं। इसकी वजह से इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 564098 पर पहुंची है जबकि पिछले 24 घंटों में 656 लोग स्वस्थ हुए हैं जिसके कारण स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 546849 हो गई है। एक दिन में 18 लोगों की मौत हुई है और मृतकों की कुल संख्या 10026 पहुंची है। 24 घंटों के दौरान एक्टिव मरीजों की संख्या में 49 की कमी आई है जिसके कारण राज्यभर के अस्पतालों में इलाजरत मरीजों की संख्या गिरकर 7223 पर जा पहुंची है जो शुभ संकेत हैं। यहां रिकवरी रेट में भी लगातार बढ़त हो रही है। यह 96.94 पर जा पहुंची है। यानी राज्य में महज तीन फ़ीसदी कोरोना मरीज विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अब तक कुल 75 लाख 91 हजार 121 लोगों के सैंपल जांच गए हैं जिनमें से 7.43 फ़ीसदी मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in