attack-on-bjp39s-polling-agent-broke-hands-and-feet
attack-on-bjp39s-polling-agent-broke-hands-and-feet

भाजपा के पोलिंग एजेंट पर हमला, हाथ-पांव तोड़ा

कोलकाता, 08 मई (हि.स.)। बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार जारी है। बीरभूम जिले के मल्हारपुर में एक भाजपा बूथ एजेंट की हत्या के इरादे से उसके हाथ-पैर तोड़ने का आरोप लगा है। तृणमूल के हमलारों ने शनिवार को मल्हारपुर के कोर्टग्राम में जाकिर हुसैन नाम के एक भाजपा कार्यकर्ता को बुरी तरह से पीटा। पिटाई में उसका दाहिना हाथ और दाहिना पैर टूट गया। उन्हें रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जाकिर ने कहा कि वह चुनाव में भाजपा के पोलिंग एजेंट थे। शनिवार को वह विशेष कार्य के लिए कार से घर से निकला था। कुछ दूर जाने के बाद, उनकी कार को कुछ स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ताओं ने रोका और उसे लाठी और डंडों से बुरी तरह पीटा। पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता ने दावा किया कि तृणमूल के बदमाश उसके बेटे की लंबे समय से तलाश कर रहे हैं। यही कारण है कि उनका बेटा इलाके से बाहर है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/मधुप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in