agnimitra-paul-meets-bjp-worker-and-her-elderly-mother-victim-of-tmc-worker-harassment
agnimitra-paul-meets-bjp-worker-and-her-elderly-mother-victim-of-tmc-worker-harassment

टीएमसी कार्यकर्ता के उत्पीड़न के शिकार भाजपा कार्यकर्ता और उसकी बुजुर्ग मां से मिलीं अग्निमित्र पॉल

निमाता, 01 मार्च (हि.स.)। टीएमसी कार्यकर्ताओं के कथित उत्पीड़न की शिकार भाजपा कार्यकर्ता और उसकी मां से भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अग्निमित्र पॉल ने मुलाकात की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोषियो की गिरफ्तारी के लिए निमाता थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अग्निमित्र पॉल ने भाजपा कार्यकर्ता और उनकी घायल बुजुर्ग मां से मुलाकात की। इस दौरान अग्निमित्र ने कहा कि मुख्यमंत्री पिछले 10 वर्ष से हम पर अत्याचार कर रहे हैं। उनका अत्याचार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बंगाल में सत्ता में आने से पहले उन्होंने कहा था कि वह विपक्ष को पूरा सम्मान देंगी लेकिन सत्ता में आने के बाद वह विपक्षी राजनीति को शून्य करने की मंशा रख रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में लगभग 100 लोगों की मौत हुई थी। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को ही मारा जा रहा है। सोमवार को इस घटना को लेकर स्वपन दासगुप्ता ने भी ट्वीट कर इसकी आलोचना की। बुजुर्ग महिला से मारपीट के आरोपों को तृणमूल ने खारिज कर दिया है। तृणमूल कांग्रेस ने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने कोई पिटाई नहीं की है। तृणमूल ने कहा कि भाजपा इस घटना को लेकर गंदी राजनीति कर रही है। तृणमूल सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने भी इस घटना की आलोचना करते हुए ट्वीट किया किया, "हम सकारात्मक रूप से प्रचार कर रहे हैं। इसलिए भाजपा हताश है। यहा तक कि बुजुर्गों को भी नहीं छोड़ रही है। झूठी खबर फैला रही है। उनके पास ममता बनर्जी से मुकाबला करेन की शक्ति नहीं है। उल्लेखनीय है कि दमदम नगरपालिका के निमाता में भाजपा कार्यकर्ता और उसकी बुजुर्ग से मारपीट करने और घसीटने का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगा है। हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in