after-light-rain-kolkata39s-temperature-decreases-more-rain-likely
after-light-rain-kolkata39s-temperature-decreases-more-rain-likely

हल्की बारिश के बाद कोलकाता में तापमान घटा, और अधिक बारिश की संभावना

कोलकाता, 05 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में अप्रैल महीने की शुरुआत में ही तापमान में बढ़ोतरी के नए रिकॉर्ड बन रहे थे। अब पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश की वजह से राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को कोलकाता का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से महज दो डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी 22.6 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। 48 घंटे पहले ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर था जिसकी वजह से काफी गर्मी लग रही थी। हालांकि रविवार को हल्की बारिश के बाद तापमान में कमी दर्ज की गई है। 24-48 घंटे के दौरान शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में और अधिक कमी दर्ज की जा सकती है। हालांकि इस सप्ताह के अंत तक तापमान एकबार फिर 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है, जिससे राज्य वासियों को गर्मी से परेशान होना पड़ेगा। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in