actress-srilekha-reached-congress-cpi-m-public-meeting
actress-srilekha-reached-congress-cpi-m-public-meeting

कांग्रेस-माकपा की जनसभा में पहुंचीं अभिनेत्री श्रीलेखा

कोलकाता, 28 फरवरी (हि.स.)। विधानसभा चुनाव के तैयारियों के बीच विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में दलबदल की होड़ लगी है। अभिनेता या अभिनेत्री या फिर अन्य कार्यकर्ता भाजपा या फिर तॄणमूल कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। इस बीच अब भी कुछ अभिनेता या अभिनेत्रियां हैं, जो पहले की तरह अपने दल में हैं। इनमें अभिनेत्री श्रीलेखा मित्र भी शामिल हैं, जिन्होंने अब तक दलबदल नहीं किया है। वे पहले से ही वामपंथी थीं और लोग उन्हें लोग वामपंथी कार्यकर्ता के रूप में जानी जाती हैं। कोरोनाकाल के समय भी उन्होंने वाममोर्चा की ओर से गरीबों के लिए कैन्टीन चलाने वाले कार्यक्रम में भाग लिया। अभिनेत्री श्रीलेखा मित्र लगातार वाम मोर्चा की जनसभाओं को सफल बनाने के लिए सक्रिय हैं। आज कांग्रेस और माकपा की ब्रिगेड मैदान पर हुई जनसभा में वे अपने हाथ पर हसुंआ-हथौड़ा-तारा का चिह्न सजाकर पहुंच गईं। अपने संबोधित में उन्होंने मंच से लोगों से माकपा को वोट देने की अपील की। हिन्दुस्थान समाचार/गंगा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in