actress-lily-chakraborty-hospitalized
actress-lily-chakraborty-hospitalized

अभिनेत्री लिली चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती

कोलकाता, 21 जनवरी (हि. स.)। अभिनेत्री लिली चक्रवर्ती को कोरोना से संक्रमित पाया गया है। ऑक्सीजन का स्तर कम होने के कारण अभिनेत्री को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। साल्टलेक के हार्ट क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनके शरीर में ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवेल अब सामान्य है। पता चला है कि अभिनेत्री के कुछ और टेस्ट बाकी है जो शुक्रवार को किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही उन्हें बुखार हुआ था। इसके बाद अभिनेत्री की कोरोना की जांच की गयी थी। जांच के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। जिसके बाद से डॉक्टर की सलाह पर अभिनेत्री घर पर ही आईशोलेशन में थी। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी/गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in