
सिलीगुड़ी, 22 मई (हि.स.)। पेट्रोल पंप के कर्मचारी की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया हैं। शनिवार को सिलीगुड़ी शहर के चंपासारी स्थित एक पेट्रोल पंप पर खड़े एक सिटी ऑटो में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरा मच गयी। पेट्रोल कर्मचारी ने आग लगे ऑटाे को धक्का देकर दूर कर दिया। आग पर काबू पाने में दो लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार चंपासारी स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक सिटी ऑटो पेट्रोल भराने के लिए पहुंचा था। पेट्रोल भरने के बाद जैसे ही चालक ने ऑटो को स्टार्ट कियाख् तभी उसमें अचानक आग लग गई। इसे देखर एक पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी ने हिम्मत कर सिटी ऑटो को पेट्रोल पंप से दूर दिया। आग से सिटी ऑटो पूरी तरह जल गया। आग को बुझाने के प्रयास में चालक और पेट्रोल पंप का एक कर्मी झुलस गया। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन/सुगंधी