'Swachh Bharat' campaign launched by Siliguri Organizational BJP Yuva Morcha
'Swachh Bharat' campaign launched by Siliguri Organizational BJP Yuva Morcha

सिलीगुड़ी सांगठनिक भाजपा युवा मोर्चा के तरफ से चलाया गया 'स्वच्छ भारत' अभियान

सिलीगुड़ी, 17 जनवरी (हि. स.)। सिलीगुड़ी सांगठनिक भाजपा युवा मोर्चा के तरफ से ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत रविवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के 18 नंबर वार्ड में सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा के चार नंबर मंडल के कार्यकर्ता द्वारा 18 नंबर वार्ड के श्रवण नगर इलाके में स्वच्छता अभियान चलाया गया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इलाके में फैली हुई गंदगी को देखकर काफी नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान शुरू किया। युवा कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस वक्त जो देश का हालत है वे स्वच्छता और जागरूकता से कुछ हद तक ठीक हो सकता है। शहर से लेकर गांव तक नियमित सफाई आवश्यक है। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन/सुगंधी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in