35-injured-after-vehicle-overturns-by-matua-devotees-one-woman-passenger-dies
35-injured-after-vehicle-overturns-by-matua-devotees-one-woman-passenger-dies

मतुआ भक्तों की वाहन पलटने से 35 घायल, एक महिला यात्री की मौत

गाइघाटा (उत्तर 24 परगना), 18 फरवरी (हि.स.)। उत्तर 24 परगना जिले के गाइघाटा थाना अंतर्गत कलासिमा बाजार में मतुआ भक्तों से भरी एक वाहन जेसोर रोड पर पलट गई। गुरुवार को हुई इस दुर्घटना में करीबन 35 लोग घायल हो गए हैं। 25 को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल ले जाने के बाद मणिमाला दास (60) नामक एक महिला यात्री की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर हाबरा के मुख्य नगरपालिका प्रशासक और गाइघाटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार सुबह गाइघाटा पुलिस स्टेशन के कलासिमा बाजार में जेसोर रोड पर एक वाहन सामने आ रही थी। उसी कार साइड देने की कोशिश में भक्तों से भरी वाहन पलट गई। पहले 25 लोगों को अस्पताल भर्ती करने के बाद, शेष 10 लोगों को भी हाबरा अस्पताल ले जाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना में शामिल अन्य वाहन को नहीं पकड़ा जा सका है। हिन्दुस्थान समाचार/ सुगंधी /गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in