24-hour-ban-on-election-campaign-of-trinamool-candidate-sujata-mandal
24-hour-ban-on-election-campaign-of-trinamool-candidate-sujata-mandal

तृणमूल उम्मीदवार सुजाता मंडल के चुनाव प्रचार पर भी लगा 24 घंटे का प्रतिबंध

कोलकाता, 18 अप्रैल (हि. स.)। चुनावी नियमों का उल्लंघन करने के लिए रविवार को चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार सुजाता मंडल पर भी 24 घंटे के लिए प्रतिबंध लगाया है। सोमवार शाम सात बजे तक प्रतिबंध लागू रहेगा। आरामबाग विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार सुजाता मंडल ने अनुसूचित जाति को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि अनुसूचित जाति के लोग भिखारी हैं। ममता बनर्जी ने इनके लिए इतने काम किए लेकिन कुछ पैसों के लिए वह वोट से पहले भाजपा के सामने बिक गए। चुनाव आयोग ने सुजाता मंडल की इस टिप्पणी के लिए शोकाज किया था। लेकिन सुजाता मंडल के जवाब को चुनाव आयोग ने पर्याप्त नहीं पाया और उनके ऊपर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया। इसके अलावा चुनाव आयोग ने भाजपा उम्मीदवार सायंतन बसु पर सीतलकुची की घटना को लेकर विवादित टिप्पणी के लिए 24 उनपर भी घंटे का प्रचार प्रतिबंध लगा दिया है। आयोग के अनुसार, दोनों रविवार को शाम सात बजे से सोमवार शाम सात बजे तक किसी भी चुनाव अभियान में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी/गंगा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in