राज्य में हिंसा और भ्रष्टाचार शासन का हिस्सा  : राज्यपाल
राज्य में हिंसा और भ्रष्टाचार शासन का हिस्सा : राज्यपाल

राज्य में हिंसा और भ्रष्टाचार शासन का हिस्सा : राज्यपाल

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में राज्यपाल जगदीप धनखड ने कहा है कि कहा है कि राज्य में हिंसा और भ्रष्टाचार शासन का हिस्सा बन गए हैं। शुक्रवार को राज्यपाल के तौर पर एक साल पूरा होने के मौके पर जगदीप धनखड़ ने एक वीडियो संदेश के जरिए राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार किया है। इस वीडियो में पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्रियों, लोकसभा स्पीकर और देशभर के मेहमानों और उनके अलग अलग जगहों की तस्वीरों को दिखाया गया है । वीडियो में राज्यपाल धनखड़ का वॉइस ओवर है। इस वीडियो में ममता बनर्जी की भी तस्वीरें हैं जिसमें ममता बनर्जी को पूरी तरह से निशाने पर रखा गया है। राज्यपाल 1980 में बनी सत्यजीत रे की मशहूर फिल्म ‘हिरक राजार देशे’ से राज्य सरकार की तुलना की है जिसमें दिखाया गया था कि अपने हीरों के खानों से मुग्ध राजा कैसे किसानों, मजदूरों और विद्यार्थियों को गुलाम समझता है। लेकिन बाद में राज्य की जनता उस राजा को क्रांति कर सत्ता से हटा देती है। राज्यपाल ने कहा है कि बंगाल का इतिहास, विरासत और लोग काबिले तारीफ है। लेकिन अगर राज्य में कुछ चिंता का विषय है तो वह पुलिस संरक्षण के तहत हिंसा, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी है। जो अब राज्य में शासन का हिस्सा बन चुके हैं। राज्यपाल ने कहा कि राज्य में लोकतांत्रिक मूल्यों का गंभीर ह्रास हुआ है और महिलाओं के अधिकारों से राज्य सरकार ने समझौता कर लिया है। राज्य में पुलिस का भय नहीं है वहीं व्यापार, उद्योग शिक्षा और सर्विस सेक्टर में तेजी से गिरवट आयी है। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल बनने के बाद जगदीप धनखड़ के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संबंध कभी भी अच्छे नहीं रहे। राज्यपाल लगातार राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हैं और राज्य में कानून व्यवस्था की बदहाली को लेकर मुख्यमंत्री को कटघरे में खड़ा करते रहे हैं।-newsindialive.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in