स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस पर त्रिभाषा निबंध प्रतियोगिता
स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस पर त्रिभाषा निबंध प्रतियोगिता

स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस पर त्रिभाषा निबंध प्रतियोगिता

-संस्कृत, हिन्दी में रोशन और अंग्रेजी में हर्ष प्रथम हरिद्वार, 22 दिसम्बर (हि.स.)। शुद्धि आंदोलन के प्रवर्तक और गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के संस्थापक स्वामी श्रद्धानंद के 94वें बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में स्वामी श्रद्धानंद के कृतित्व एवं व्यक्तित्व विषय पर संस्कृत, हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा में त्रिभाषा निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को विद्यालय विभाग गुरुकुल कांगड़ी में कोविड-19 के नियमों का अनुपालन करते हुए किया गया। प्रतियोगिता में संस्कृत, हिन्दी भाषा में प्रथम स्थान रोशन कुमार, द्वितीय स्थान अविरल वर्मा तथा तृतीय स्थान तुषार सैनी ने प्राप्त किया। अंग्रेजी में प्रथम स्थान हर्ष मुदग्ल, द्वितीय स्थान निशान्त सृसवाल तथा तृतीय स्थान भानु शर्मा ने प्राप्त किया। विषयगत निर्णायक मंडल में अशोक कुमार आर्य, डॉ. हुकम चन्द एवं दीप कमल शामिल रहे। संयोजक की भूमिका डॉ. योगेश शास्त्री ने निभाई। सभी विजयी प्रतिभागियों को मुख्याध्ष्ठिाता डॉ. दीनानाथ शर्मा, सहायक मुख्याधिष्ठाता डॉ. नवनीत परमार एवं प्रधानाचार्य डॉ. विजेन्द्र शास्त्री ने शुभकामना एवं आशीर्वाद प्रदान किया। 23 से 25 दिसम्बर तक स्वामी श्रद्धानंद बलिदान पर्व पर राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। 23-24 दिसम्बर को विद्यालय विभाग के प्रांगण में श्रद्धानंद बलिदान दिवस मनाया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in