स्वामी विष्णुदेव महाराज दिव्य महापुरुष थेः महंत निर्मलदास
स्वामी विष्णुदेव महाराज दिव्य महापुरुष थेः महंत निर्मलदास

स्वामी विष्णुदेव महाराज दिव्य महापुरुष थेः महंत निर्मलदास

हरिद्वार, 14 सितम्बर (हि.स.)। संतों का जीवन निर्मल जल के समान होता है। महापुरुषों ने सदैव समाज को नई दिशा प्रदान की है। यह उद्गार भूपतवाला स्थित श्री विष्णु धाम आश्रम में महंत निर्मलदास महाराज ने ब्रह्मलीन स्वामी विष्णुदेव महाराज की पुण्य तिथि पर व्यक्त किए। उन्होंने श्रद्धालु भक्तों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण मानवता को अंक, अक्षर, औषधि और आत्मा की नित्यता के साथ-साथ प्रकृति परमात्मा के संबंधों का बोध प्रदान करने वाली कालजयी सनातन संस्कृति के उपासक ब्रह्मलीन म.म.स्वामी विष्णुदेव महाराज एक दिव्य महापुरुष थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मानवता के लिए समर्पित किया और देवभूमि से अनेकों सेवा प्रकल्प चलाकर राष्ट्र कल्याण में अपना अहम योगदान प्रदान किया। इस मौके पर स्वामी बलराम मुनि महाराज, महंत प्रेमदास, महंत जयेंद्र मुनि, महंत दामोदर शरण दास, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी वेदानंद, स्वामी दिव्यानंद, महंत दिनेश दास, महंत सूरज दास, स्वामी केशवानंद, महंत सुमित दास, महंत अरूण दास, महंत शिवानंद, स्वामी चिदविलासानंद, महंत श्यामप्रकाश, स्वामी गंगादास उदासीन आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in