स्वर्ण ज्योति महोत्सव पर नृसिंह मंदिर में विशेष अनुष्ठान

स्वर्ण ज्योति महोत्सव पर नृसिंह मंदिर में विशेष अनुष्ठान
स्वर्ण ज्योति महोत्सव पर नृसिंह मंदिर में विशेष अनुष्ठान

गोपेश्वर, 27 दिसम्बर (हि.स.)। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के अधिरोहण के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित स्वर्ण ज्योति महोत्सव के अवसर पर रविवार को नृसिंह मंदिर में विषेश अनुष्ठान व आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान पूजा-अनुष्ठान के साथ ही भगवान नृसिंह को मालपुआ का भोग लगाया गया। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के निर्देशन में जोशीमठ में स्वर्ण जयंती वर्ष के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जोशीमठ के नृसिंह मंदिर में सुबह से विशेष पूजाओं का आयोजन किया गया। दोपहर में भगवान नृसिंह को मालपुआ का विषेश भोग लगाया गया और संध्या काल में विशेष आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पूर्व शनिवार को मठ में नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार के साथ अन्य 50 विशिष्ठ व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल के साथ ही अन्य लोग भी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in