स्व. इंद्रमणि बडोनी को उनके जन्मदिन पर दी श्रद्धाजंलि
स्व. इंद्रमणि बडोनी को उनके जन्मदिन पर दी श्रद्धाजंलि

स्व. इंद्रमणि बडोनी को उनके जन्मदिन पर दी श्रद्धाजंलि

गोपेश्वर, 24 दिसम्बर (हि.स.)। उत्तराखंड के गांधी और राज्य निर्माण आंदोलन के अगुवा रहे स्व. इंद्रमणि बडोनी को उनके जन्मदिन पर आज राजकीय इंटर कॉलेज बैरागना में श्रद्धाजंलि दी गई। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य मनोज तिवारी ने राज्य निर्माण आंदोलन में इंद्रमणि बडोनी के संघर्ष और उनके जीवन के संघर्ष की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण को लेकर इंद्रमणि बडोनी के संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर दिनेश मैठाणी, मदन बिष्ट, दिनेश शाह, प्रेम देवराड़ी, नागेंद्र दरमोडा, अरविंद मैखुरी, कैलाश चंद्रवाल, वासुदेव झिंक्वांण आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in