सूखी नदी का अस्थाई पुल दोपहिया वाहनों के लिए खुला
सूखी नदी का अस्थाई पुल दोपहिया वाहनों के लिए खुला

सूखी नदी का अस्थाई पुल दोपहिया वाहनों के लिए खुला

हरिद्वार, 13 नवम्बर (हि.स.)। दीपावली के मद्देनजर सूखी नदी पर बनाए गए अस्थाई पुल को दोपहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया। सूखी नदी पर पुल निर्माण के चलते लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुल निर्माण के दौरान लोगों की सुविधा के लिए नदी पर एक अस्थाई पुल बनाया गया था। सुरक्षा कारणों के चलते कुछ समय बाद ही पुल को बंद कर दिया गया था। इससे नदी के दोनों ओर रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्राहक भी दुकानों पर नहीं पहुंच पा रहे थे। इसको देखते हुए क्षेत्र के व्यापारी बंद किए गए अस्थाई पुल को खोलने की मांग कर रहे थे। पार्षद अनिल वशिष्ठ के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों व व्यापारियों ने कार्यदाई संस्था लोनिवि के अधिकारियों से पुल को आवागमन के लिए खोलने के लिए मांग की थी। पुल के खुलने पर पार्षद अनिल वशिष्ठ ने कहा कि इससे मंदी की मार झेल रहे व्यापारियों व क्षेत्रवासियों का राहत मिलेगी। व्यापारी नेता सुनील शेट्टी ने कहा कि वैकल्पिक मार्ग खुलने से ग्राहक आसानी से बाजार में आ सकेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in