सुरेन्द्र गोयल की पार्टी को खलेगी कमी: प्रीतम
सुरेन्द्र गोयल की पार्टी को खलेगी कमी: प्रीतम

सुरेन्द्र गोयल की पार्टी को खलेगी कमी: प्रीतम

देहरादून, 14 अगस्त (हि. स.)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद सुरेन्द्र गोयल के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें उनकी निष्ठा को हमेशा याद करेंगे। प्रीतम सिह ने कहा कि स्व. सुरेन्द्र गोयल ने अपने राजनैतिक सफर में ग्राम प्रधान से लेकर विधायक व सांसद के पद पर रहते हुए क्षेत्र की जो निःस्वार्थ सेवा की है, उसके लिए वे सदैव याद किये जायेंगे। उनके आकस्मिक निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है, उसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती है। वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रीय जनता के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे तथा अपने कार्यकाल में कराये गये विकास कार्यों के लिए याद किये जायेंगे। प्रीतम सिंह ने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में उनके साथ है। शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की प्रभु शक्ति दे। प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, महामंत्री नवीन जोषी, महामंत्री पीके अग्रवाल, राजेन्द्र शाह, पूर्व मंत्री अजय सिंह, सुभाष चौधरी, राजीव महर्षि, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, गौरव सिंह आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी सुरेन्द्र गोयल के निधन पर शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in