सुभाष नगर की समस्याओं के समाधान की मांग
सुभाष नगर की समस्याओं के समाधान की मांग

सुभाष नगर की समस्याओं के समाधान की मांग

हरिद्वार, 26 अगस्त (हि.स.)। सुभाष नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश चन्द के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर पालिका शिवालिक नगर के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें समस्याओं के समाधन की मांग की गई है। ज्ञापन में सुभाष नगर की अनदेखी का आरोप लगाया गया है। इस मौके पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि सुभाष नगर में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। नालियों व बरसात का पानी खाली प्लाटों में और घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर भर रहा है। इसमें मक्खी- मच्छर पनप रहे हैं। कोरोना के साथ डेंगू का खतरा भी सुभाष नगर वासियों पर मंडरा रहा है। कैलाश चन्द ने कहा कि सुभाष नगर की मुख्य सड़क पर बह रहा नालियों का गंदा पानी तालाब का रूप ले रहा है। नालियों की सफाई की व्यवस्था नहीं है। यहां कभी भी डेंगू, मलेरिया, डायरिया फैल सकता है। जल निकासी न होने से मकानों में सीलन आ रही है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in