सतपाल ब्रह्मचारी के जन आंदोलनों से बौखला गये भाजपा नेताः मनीष
सतपाल ब्रह्मचारी के जन आंदोलनों से बौखला गये भाजपा नेताः मनीष

सतपाल ब्रह्मचारी के जन आंदोलनों से बौखला गये भाजपा नेताः मनीष

हरिद्वार, 22 अगस्त (हि.स.)। कांग्रेस ने पूर्व नपा अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के ऊपर लगाए जा रहे विकास कार्य संबंधी भाजपा के आरोपों को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया। शनिवार को मध्य हरिद्वार स्थित सतपाल ब्रह्मचारी के जनसंपर्क कार्यालय पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डाॅ. संतोष चौहान की अध्यक्षता व नीरव साहू के संचालन में बैठक हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मनीष कर्णवाल ने कहा कि यदि शहरी विकास मंत्री और भाजपा नेता राजनीतिक चश्मा उतारकर देखेंगे, तब उन्हें सपताल ब्रह्मचारी के कराए गए विकास कार्य नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी द्वारा किये जा रहे जन आंदलोनों से भाजपा नेता बौखला गये हैं। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला पांडेय ने कहा कि ब्रह्मचारी ने नगरपालिका अध्यक्ष रहते शहर हित में अनेक विकास कार्य करायेे थे। युवा नेता तरुण व्यास एवम सेवादल के विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष नितिन यादव ने कहा कि नगर विधायक तथा शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने 18 साल के कार्यकाल में विकास के नाम पर शहर को कुछ नहीं दिया। युवाओं को रोजगार के मुद्दे पर गुमराह किया गया। युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में सिडकुल की स्थापना होने के बाद हरिद्वार जनपद व शहर को नया रूप मिला। हजारों बेरोजगार को रोजगार तो मिला ही हरिद्वार के स्थायी निवासियों को भी बहुत बड़ी तादात में नए रोजगार मिले व जीवन स्तर में सुधार आया। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in