संरक्षित बांज के जंगल के लिए नासूर बना कूड़ा डंपिंग जोन
संरक्षित बांज के जंगल के लिए नासूर बना कूड़ा डंपिंग जोन

संरक्षित बांज के जंगल के लिए नासूर बना कूड़ा डंपिंग जोन

गोपेश्वर, 23 नवम्बर (हि.स.)। चमोली जिले के पोखरी नगर पंचायत कूड़ा डंपिंग जोन संरक्षित बांज के जंगल के लिए नासूर बन गया है। नगर पंचायत देवस्थान गांव के समीप बांज के जंगल में कूड़ा निस्तारण कर रही है। इस वजह से आए दिन आग लगने से बांज के पेड़ नष्ट हो रहे हैं।वन विभाग के तमाशबीन बने रहने से ग्रामीणों में गुस्सा है। अजैविक कचरे से बांज के छोटे पौधे खराब होने लगे हैं। वन पंचायत सरपंच पुष्प देवी और श्रवण सती का कहना है कि कई बार नगर पंचायत के अधिकारियों से कूड़ा डंपिंग जोन निर्माण कर जंगल के संरक्षण की मांग की गई है। वर्तमान तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। इस बारे में नगर पंचायत पोखरी के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत का कहना है कि नगर में कूड़ा डंपिंग जोन निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर वन भूमि हस्तारण के लिए शासन को भेजी गई है। भूमि उपलब्ध होते ही कूड़ा डंपिंग जोन का निर्माण करवाया जाएगा। कूड़े में लग रही आग को बुझाने के लिये इंतजाम किए गए हैं। जल्द ही समस्या का निस्तारण कर लिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in