शारीरिक व्यायाम एवं अच्छा भोजन सबसे बड़ा इम्यूनिटी बूस्टर: चौहान
शारीरिक व्यायाम एवं अच्छा भोजन सबसे बड़ा इम्यूनिटी बूस्टर: चौहान

शारीरिक व्यायाम एवं अच्छा भोजन सबसे बड़ा इम्यूनिटी बूस्टर: चौहान

हरिद्वार, 22 अगस्त (हि.स.)। रोज व्यायाम एवं अच्छा भोजन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। प्रतिदिन व्यायाम करने से शरीर में एन्टीजन तथा एन्टीबाॅडी विकासित होती है तथा पूरे शरीर मे ब्लड सर्रकुलेशन बेहतर होता है। जिससे शरीर की सैल की आवश्यक जरूरत पूरी होती है। यह जानकारी शरीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. शिवकुमार चौहान ने कही है। वे यहां वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से नोयडा की एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहाकि अच्छा भोजन करने से भोजन में उपलब्ध पोषक तत्व शरीर की क्षमता का विकास करते हैं। डाॅ. शिवकुमार चौहान का कहना है कि व्यक्ति के लिए दोनों प्रक्रियाएं इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में शरीर में काम करती हैं, जो शरीर में बाहर से प्रवेश करने वाले जीवाणु अथवा विषाणुओं को अपने अंदर घोल कर शरीर में रोगों को फैलने से रोकती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार शारीरिक प्रक्रिया से प्राप्त होने वाली इम्यूनिटी प्राकृतिक होती है, जिसमें रोगों से लड़ने की क्षमता अन्य अप्राकृतिक माध्यमों से प्राप्त होने वाली इम्यूनिटी से अपेक्षाकृत अधिक मजबूत एवं स्थायी होती है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in