शर्तों के साथ एकीकरण स्वीकार नहींः नरेश अग्रवाल
शर्तों के साथ एकीकरण स्वीकार नहींः नरेश अग्रवाल

शर्तों के साथ एकीकरण स्वीकार नहींः नरेश अग्रवाल

ऋषिकेश, 04 दिसम्बर (हि.स.)। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने कहा है कि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की संबद्धता पर आस्था रखने वालों का खुले दिल से व्यापार मंडल में स्वागत है। मगर शर्तें थोपकर व्यापार मंडल के एकीकरण की बात को स्वीकार नही किया जा सकता। उन्होंने यह बात शुक्रवार दोपहर त्रिवेणी घाट स्थित एक होटल में संवाददाता सम्मेलन में कही। अग्रवाल ने कहा कि नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की मजबूत इकाई है।इसकी प्रदेश में 371 शाखाएं है। उत्तराखंड में धारचूला से लेकर बद्रीनाथ तक साढ़े पांच लाख सदस्य हैं। व्यापारियों के हितों की लड़ाई लगातार प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल वर्षों से लड़ रहा है। इस वर्ष प्रांतीय नेतृत्व के आदेश पर मजबूत व्यापारिक संगठन के गठन के लिए नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चुनाव कराए जा रहे हैं। सदस्यता अभियान जोर-शोर से चल रहा है। करीब साढ़े आठ सौ सदस्यों ने अब तक सदस्यता ग्रहण की है। 10 दिसम्बर तक 2000 से अधिक छोटे-बड़े दुकानदारों को संगठन में शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित है। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in