व्यापारियों ने किया जिलाध्यक्ष नीरज व जिला महामंत्री संजय त्रिवाल का स्वागत
व्यापारियों ने किया जिलाध्यक्ष नीरज व जिला महामंत्री संजय त्रिवाल का स्वागत

व्यापारियों ने किया जिलाध्यक्ष नीरज व जिला महामंत्री संजय त्रिवाल का स्वागत

हरिद्वार, 22 सितम्बर (हि.स.)। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नीरज सिंघल व जिला महामंत्री संजय त्रिवाल का व्यापारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। संजय त्रिवाल ने आभार जताते हुए कहा कि वह हमेशा व्यापारियों के हित में काम करेंगे। अन्य गुटों द्वारा व्यापारियों के साथ दोहरा रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्री गुरु गोरक्षनाथ व्यापार के संरक्षक विकास तंत्रिवाल व मोहनदास गोस्वामी ने कहा संजय त्रिवाल हमेशा व्यापारी हित में कार्य करते आए हैं। व्यापारियों के हित में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। गोरक्षनाथ व्यापार मंडल के कुछ व्यापारियों ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता भी ग्रहण की। जिला अध्यक्ष नीरज सिंघल ने कहा कि व्यापारी एकता के बल पर ही संगठन की एकता निर्भर करती है। व्यापारियों के हितों व संरक्षण को लेकर मिलजुल कर प्रयास किए जाएंगे। कोरोना काल में व्यापारी अपने रोजगार से टूट चुका है। ऐसे में संगठित होकर व्यापारियों की समस्याओं का निदान करना पहली प्राथमिकता होगी। स्वागत करने वालो में सुरेन्द्र जैन, मोहनदास गोस्वामी, दिनेश साहू, विशाल गोस्वामी, मनीष चैहान, अतुल चैहान, सागर सक्ससेना, विशाल माहेश्वरी, सुनील त्यागी, सुनील असीजा, गोपाल दास, सुधीर आनंद, पवन सुखिजा, सुरेश कुमार, अमन कुमार, मुन्ना कुमार, सुनील कुमार, राजीव शर्मा, नितिश कुमार, शोभित सिंगल, अजय रावल, मनोज विश्नोई, धर्मेन्द्र कुमार, गगन गुगनानी, बाबू आदि शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in