व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही नगरपालिकाः विभाष
व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही नगरपालिकाः विभाष

व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही नगरपालिकाः विभाष

हरिद्वार, 25 जुलाई (हि.स.)। लॉकडाउन के दौरान नगर निगम कर्मचारियों के दुकानों पर साईनबोर्ड उतारने का शिवालिक नगर व्यापार मण्डल के व्यापारियों ने विरोध किया। इस दौरान कर्मचारियों और व्यापारियों की जमकर नोकझोंक हुई। शनिवार को शिवालिक नगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष विभाष सिन्हा ने कहा कि लॉकडाउन के चलते समस्त दुकानें बंद हैं। लेकिन नगरपालिका अध्यक्ष की शह पर व्यापारियों की दुकानों के बोर्ड हटाये जा रहे हैं, जाे उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्षों से दुकानों के सामने बोर्ड रखे रहते हैं। किसी को भी कोई आपत्ति नहीं होती।लेकिन अब पालिका कर्मचारी चोरी छुपे इन बोर्डों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिवालिक नगर को सेनटाइज करने की मांग को पालिकाकर्मी पूरा नहीं कर रहे हैं। शनिवार को भी पालिका कर्मचारियों ने व्यापारियों की दुकानों के सामने रखे बोर्ड को उठाकर ले जाने लगे। इसका विरोध करने पर कर्मचारियों ने व्यापारियों से बदसलूकी भी की। सिन्हा ने बदसलूकी व अभद्रता करने वाले कर्मचारियों की शिकायत पुलिस से की। चौकी गैस प्लांट पुलिस ने मौके पर व्यापारियों व कर्मचारियों को समझाया। व्यापारियों का कहना है कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिवालिक नगर के व्यापारी नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in