व्यापार मंडल में बिखराव के लिए गुलाटी गुट जिम्मेदार:  सुनील
व्यापार मंडल में बिखराव के लिए गुलाटी गुट जिम्मेदार: सुनील

व्यापार मंडल में बिखराव के लिए गुलाटी गुट जिम्मेदार: सुनील

हरिद्वार, 21 सितम्बर (हि.स.)। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने व्यापार मंडल में बिखराव के लिए गुलाटी गुट को जिम्मेदार ठहराया है। सेठी ने सोमवार को बयान में कहा कि कुछ लोग पिछले 25 साल से व्यापार मंडल के पदों पर चिपके हैं। वह अपनी महत्वाकांक्षा और स्वार्थ के लिए पदों को छोड़ना नहीं चाहते। इनकी वजह से व्यापार मंडल लगातार टूटता जा रहा है। उन्होंने कहा कि रविवार को भी इनकी नीतियों से त्रस्त होकर संजय त्रिवाल और नीरज सिंघल ने अलग व्यापार मंडल खड़ा कर यह दर्शा भी दिया। अगर वास्तव में ये लोग व्यापार मंडल के हितैषी होते तो सबसे पहले गुलाटी को इस्तीफा देकर व्यापार मंडल को एकजुटता की पहल करनी चाहिए । सेठी ने कहाकि हरिद्वार का आम व्यापारी चाहता है कि व्यापार मंडल की खोई शक्ति को एकजुट करने के लिए सभी व्यापार मंडलों को इस्तीफा देकर एकमंच पर आना चाहिए और चुनाव करवाकर एक व्यापार मंडल बनाना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in