विधायक चैम्पियन की भाजपा में वापसी पर उक्रांद फूंका ने भाजपा का पुतला
विधायक चैम्पियन की भाजपा में वापसी पर उक्रांद फूंका ने भाजपा का पुतला

विधायक चैम्पियन की भाजपा में वापसी पर उक्रांद फूंका ने भाजपा का पुतला

हरिद्वार, 27 अगस्त (हि.स.)। उत्तराखण्ड क्रांति दल (उक्रांद) ने खानुपर विधायक की भाजपा में पुनः वापसी होने पर भाजपा का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। उक्रांद के जिलाध्यक्ष राजीव देशवाल ने कहाकि भाजपा से 6 वर्ष के लिये निष्कासित खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को निष्कासन काल के 13 माह में ही भाजपा में पुनः प्रवेश कर अपने दोहरे चरित्र वाली पार्टी होने का प्रमाण दिया है। उन्होंने कहाकि ने अपने बयान में विधायक चैम्पियन ने उत्तराखण्ड और यहां की जनता का अपमान किया था। कहा कि ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। जो सरकार उत्तराखण्डवासियों के सम्मान की रक्षा नहीं कर सकती, उस सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिये। क्योंकि भाजपा सरकार उत्तराखण्डवासियों के सम्मान खो चुकी है। भाजपा पुतला दहन पर उत्तराखण्ड क्रांति दल के केन्द्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र वशिष्ठ, केन्द्रीय महामंत्री चौधरी बृजवीर सिंह, केंद्रीय संगठन मंत्री एमडी शर्मा, केंद्रीय प्रचार मंत्री दीपक गोनियल, राजबीर पुंडीर, संजय उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत खुराना, अविनाश कुमार, तरुण डावर, अभिषेक कश्यप, विनोद छाबडा, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in