विधायक चैम्पियन की भाजपा में वापसी पर आप का प्रदर्शन

विधायक चैम्पियन की भाजपा में वापसी पर आप का प्रदर्शन
विधायक चैम्पियन की भाजपा में वापसी पर आप का प्रदर्शन

हरिद्वार, 25 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन की छह साल के लिे निष्कासन के 13 महीने बाद ही घरवापसी पर आम आदमी पार्टी (आप) भड़क गई। आप कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसे उत्तराखंड की जनता का अपमान बताया। आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी की और चैंपियन को बर्खास्त करने की मांग की। आप जिलाध्यक्ष हेमा भंडारी ने कहा कि खानपुर विधायक चैंपियन ने उत्तराखंड व उत्तराखंड की जनता के विषय में अभद्र टिप्पणी की थी। उसे उत्तराखंड की जनता भूली नहीं है। ऐसे विधायक को वापस भाजपा में लेकर भाजपा के नेता उत्तराखंड की जनता का अपमान कर रहे हैं। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in