राममंदिर आंदोलन के महानायक अशोक सिंघल को दिया जाए भारत रत्न : नरेंद्र गिरि
राममंदिर आंदोलन के महानायक अशोक सिंघल को दिया जाए भारत रत्न : नरेंद्र गिरि

राममंदिर आंदोलन के महानायक अशोक सिंघल को दिया जाए भारत रत्न : नरेंद्र गिरि

हरिद्वार, 11 अगस्त (हि.स.)। अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि आन्दोलन के महानायक और विहिप के अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंघल को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिए जाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने स्वर्गीय सिंघल को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजे जाने की मांग की है। मंगलवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि ने कहा कि जिस तरह देश की आजादी में योगदान के लिए महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता की उपाधि दी गई है। उसी तरह से हिन्दू हृदय सम्राट और राम मंदिर आन्दोलन के महानायक रहे स्वर्गीय अशोक सिंघल को भी उपाधि दी जानी चाहिए। गिरि ने कहाकि अखाड़ा परिषद की आगामी बैठक में सभी तेरह अखाड़ों के साधु संत मिलकर स्वर्गीय अशोक सिंघल को भारत रत्न दिए जाने को लेकर प्रस्ताव पास करेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भी भेजेंगे। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि ने स्वर्गीय अशोक सिंघल को सद्गृहस्थ संत बताते हुए कहा कि उन्होंने राम मंदिर आन्दोलन के जरिए न केवल देश भर के संतों को एकजुट किया बल्कि सनातनियों में राष्ट्र के प्रति चेतना भी जगायी। जिसके परिणामस्वरुप ही राम मंदिर आन्दोलन जन आन्दोलन बना। अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने का उनका सपना भी साकार होने जा रहा है। नरेन्द्र गिरि महाराज ने कहा कि स्वर्गीय अशोक सिंघल सभी साधु संतों का सम्मान करते थे और उन्होंने अपना पूरा जीवन भगवान राम के लिए समर्पित कर दिया। इसलिए उन्हें ‘भारत रत्न‘ से सम्मानित किए जाने की मांग की। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व रामजन्मभूमि आन्दोलन से जुड़े रहे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या भी स्वर्गीय सिंघल को भारत रत्न दिए जाने की मांग का समर्थन कर चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in