राज्यपाल बेबी रानी मौर्य नैनीताल पहुंचीं, 7 नवम्बर तक रहेंगी
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य नैनीताल पहुंचीं, 7 नवम्बर तक रहेंगी

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य नैनीताल पहुंचीं, 7 नवम्बर तक रहेंगी

नैनीताल, 30 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य शुक्रवार को नैनीताल पहुंच गईं। वह देहरादून से हवाई मार्ग से पूर्वाह्न 11ः50 बजे कैलाखान हेलीपेड पहुंची। यहां से कार से राजभवन नैनीताल पहुचीं। वह 7 नवम्बर तक नैनीताल प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने कोरोना, शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर कार्य करने की इच्छा जताई। नैनीताल राजभवन में पुलिस महानिरीक्षक अजय रौतेला एवं प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी केएस टोलिया के अलावा अन्य अधिकारियों ने राज्यपाल मौर्य का अभिनंदन किया। पुलिस गारद ने सलामी दी। मौर्य ने अधिकारियों से वर्तमान स्थितियों, विकास कार्यों तथा कोविड-19 के संबंध में जानकारी हासिल की। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह जंगपांगी, अपर आयुक्त संजय खेतवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भागीरथी जोशी, अपर सूचना निदेशक योगेश मिश्रा, कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक अशोक जोशी, उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव मोहन, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय थापा मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/नवीन जोशी/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in