राज्यपाल ने मंगला माताजी के जन्मदिवस पर महिलाओं को वितरित की साड़ी और शाल
राज्यपाल ने मंगला माताजी के जन्मदिवस पर महिलाओं को वितरित की साड़ी और शाल

राज्यपाल ने मंगला माताजी के जन्मदिवस पर महिलाओं को वितरित की साड़ी और शाल

देहरादून, 16 अक्टूबर (हि.स.)। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को राजभवन में मंगला माताजी के जन्मदिवस के अवसर पर महिलाओं को साड़ी तथा शॉल वितरित किये। राज्यपाल मौर्य ने कहा कि मंगला माताजी मानवता के समग्र कल्याण के लिए समर्पित हैं तथा लाखों लोगों के जीवन को नई दिशा प्रदान कर रही हैं। राज्यपाल ने मंगला माताजी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि महिलाओं को संगठित होकर कार्य करने की जरूरत है। कमजोर वर्गों की महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उद्यमशीलता को अपना सकती हैं। निर्धन महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के रूप में संगठित करके तथा ऋण लेकर छोटे-छोटे उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना होगा। राज्यपाल मौर्य ने राजभवन में निर्धन बस्तियों से आई महिलाओं से उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनाकर स्वरोजगार के कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया और उपस्थित अधिकारियों को महिलाओं की हरसंभव सहायता करने के निर्देश दिये। कार्यक्रम में देहरादून के इंदिरा कालोनी, गांधी ग्राम बस्ती, खुड़बुड़ा बस्ती, मोहकमपुर बस्ती, देवसुमन बस्ती, चक्खूवाला तथा बिंदाल बस्ती आदि से बहुत सी महिलाएं उपस्थित थीं। हिन्दुस्थान समाचार/दधिबल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in