राज्यपाल ने किए बालेश्वर महादेव के दर्शन
राज्यपाल ने किए बालेश्वर महादेव के दर्शन

राज्यपाल ने किए बालेश्वर महादेव के दर्शन

चंपावत, 20 अक्टूबर (हि.स.)। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को बालेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पुजारी पवन ने उन्हें बालेश्वर मंदिर के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने सर्किट हाउस में विभिन्न समूहों की महिलाओं से मुलाकात कर उत्पादों के संबंध में जानकारी हासिल की। इस मौके पर सभी समूहों की महिलाओं ने उन्हें स्वयं के बनाए उत्पाद सौंपे। राज्यपाल ने स्थानीय उत्पादों की काफी सराहना की। सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं ने भी उनसे शिष्टाचार भेंट की। नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी ने स्मृति चिह्न के तौर पर न्याय देवता गोल्ज्यू देवता की प्रतिमा भेंट की। चंद्रकिशोर बोहरा ने स्थानीय महिलाओं द्वारा ऐपड़ से बनाई गई कलाकृतियां भेंट कीं। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शंकर दत्त पांडेय, मीडिया प्रभारी मोहन सिंह अधिकारी आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव मुरारी/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in