यूकेडी की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन
यूकेडी की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन

यूकेडी की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन

देहरादून, 17 अक्टूबर (हि. स.)। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) जिला कार्यकारिणी का शनिवार को पुनर्गठन किया गया। दीपक रावत एडवोकेट को वरिष्ठ जिला कार्यकारी अध्यक्ष और गणेश काला को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। विजय कुमार बौड़ाई को जिला अध्यक्ष, केन्द्र पाल सिंह तोपवाल को जिला कार्यकारी अध्यक्ष, एसबी डिमरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सन्नी भट्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आशीष भट्ट को जिला महामंत्री बनाया गया है। अनिल डोभाल को रायपुर ब्लॉक अध्यक्ष के साथ कोषाध्यक्ष एवं दुरेन्द सिंह रावत को संगठन मंत्री बनाया गया है। शेष कार्यकारिणी को यथावत बहाल किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in