यूकेडी की ग्राम रावली महदूद कार्यकारिणी घोषित
यूकेडी की ग्राम रावली महदूद कार्यकारिणी घोषित

यूकेडी की ग्राम रावली महदूद कार्यकारिणी घोषित

हरिद्वार, 06 अगस्त (हि.स.)। यूकेडी जिलाध्यक्ष राजीव देशवाल ने ग्राम रावली महदूद कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। नई कार्यकारिणी में संदीप कुमार को अध्यक्ष, राज को उपाध्यक्ष, रवि कुमार को महामंत्री तथा देवेंद्र कुमार को सचिव मनोनीत किया है। इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि जनपद में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव उत्तराखण्ड क्रांति दल बढ़चढ़ कर भाग लेगा और जिले में यूकेडी का परचम लहरायेगा। जिलाध्यक्ष राजीव देशवाल ने कहा कि जनपद के प्रत्येक ग्राम में इकाइयों का गठन कर दल को मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले के किसानों को आजतक मूल निवासी नहीं माना गया है। जिस कारण प्रदेश सरकार द्वारा मिलने वाले लाभों से यहां के किसान वंचित हैं। ग्राम रावली मह्दूद अध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि रावली महदूद के हितों की हमेशा अनदेखी की गयी। वे निष्ठा पूर्वक जिम्मेदारी को निभाते हुए ग्रामवासियों के हितों और समग्र विकास के लिये तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर दल के केन्द्रीय महामंत्री चौधरी बृजबीर सिंह, केंद्रीय संगठन मंत्री एमडी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत खुराना, शशांक सिंह, सचिन चौहान, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, विशाल आदि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in