माया पाठक के निधन पर सैनिक कल्याण ट्रस्ट ने जताया शोक
माया पाठक के निधन पर सैनिक कल्याण ट्रस्ट ने जताया शोक

माया पाठक के निधन पर सैनिक कल्याण ट्रस्ट ने जताया शोक

कोटद्वार, 07 अगस्त (हि.स.)। मेजर बालम सिंह चंद्रा देवी सैनिक कल्याण ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी माया पाठक के आकस्मिक निधन पर ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने शोक जताया गया। इस मौके पर ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर अध्यक्ष सेवानिवृत्त ले. कर्नल बुद्धिबल्लभ ध्यानी ने कहा कि स्व. माया पाठक बेहद ही सरल स्वभाव की महिला थीं और हमेशा दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहती थीं। शोक सभा में महावीर सिंह नेगी, जयेंद्र नेगी, पदमेंद्र सिंह, ऊषा सहित ट्रस्ट के सभी सदस्य मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ अवनीश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in