महिला ने ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
महिला ने ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

महिला ने ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

नैनीताल,14 अगस्त (हि.स.)। नगर के मल्लीताल निवासी एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी देहरादून निवासी युवक के साथ नवंबर 2018 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालवाले दहेज के लिए उस पर दबाव बनाकर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगे थे। शादी के एक साल के बाद भी वे नहीं सुधरे तो उसने अपने मायके वालों को इसकी जानकारी दी और 5 अक्टूबर 2019 को ससुराल में झगड़ा होने के बाद वह मायके चली आई। महिला ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस के एसएसआई मो. यूनुस ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट महिला हेल्पलाइन को भेज दी है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। हिन्दुस्थान समाचार/नवीन जोशी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in