भाजपा नेता ज्ञान सिंह नेगी को दी श्रद्धाजंलि
भाजपा नेता ज्ञान सिंह नेगी को दी श्रद्धाजंलि

भाजपा नेता ज्ञान सिंह नेगी को दी श्रद्धाजंलि

ऋषिकेश, 12सितम्बर (हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्यमंत्री ज्ञान सिंह नेगी के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शनिवार को मालवीय मार्ग स्थित तुलसी मानस मंदिर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नगर निगम महापौर अनिताता ममगांंई ने कहा कि ज्ञान सिंह नेगी उत्तराखंड के उन नेताओं में शामिल रहे ,जिन्होंने पार्टी को सींचने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । वह पार्टी के सच्चे सिपाही थे। उनके संघर्ष से सभी कार्यकर्ताओं को सीख लेनी चाहिए। राज्य मंत्री भगत राम कोठारी और गढ़वाल मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल ने भी उन्हें याद किया। श्रद्धांजलि देने वालों में पंकज शर्मा, कपिल गुप्ता, हितेंद्र पंवार, रवि शास्त्री, विनोद शर्मा, देवदत्त शर्मा, राजपाल ठाकुर, राजेश भट्ट , संदीप शास्त्री , विवेक गोस्वामी, राजेश गौत्तम, सुनील उनियाल आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in