भगत सिंह की जयंती पर जुटे वामपंथी, केंद्र सरकार की आलोचना

भगत सिंह की जयंती पर जुटे वामपंथी, केंद्र सरकार की आलोचना
भगत सिंह की जयंती पर जुटे वामपंथी, केंद्र सरकार की आलोचना

हल्द्वानी, 28 सितम्बर (हि.स.)। शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती पर सोमवार को ट्रेड यूनियन ऐक्टू के जदूर अधिकार अभियान का समापन हो गया। इस मौके पर ऐक्टू, क्रालोस, भाकपा (माले), पछास, सनसेरा यूनियन, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र ने संयुक्त रूप से बुद्धपार्क में धरना-प्रदर्शन कर केंद्र की आलोचना की। वाम संगठनों के प्रतिनिधियों ने मोदी सरकार पर कॉरपोरेट राज स्थापित करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ लड़ने का संकल्प दुहराया। धरना प्रर्दशन में ऐक्टू के उत्तराखंड महामंत्री केके बोरा, डॉ. कैलाश पाण्डेय, केपीपी आर्य, मोहन मटियाली, ललित मटियाली, देवेन्द्र रौतेला, दीपक कांडपाल, जोगेन्द्र लाल, विवेक ठाकुर, शबाना, आलिया, दीपा, नीता आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in