ब्राह्मण समाज संगठित होकर अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाए:  कौशिक
ब्राह्मण समाज संगठित होकर अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाए: कौशिक

ब्राह्मण समाज संगठित होकर अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाए: कौशिक

हरिद्वार, 14 अक्टूबर (हि.स.)। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के तत्वावधान में बाईपास मार्ग स्थित वेदाग्रीन में हुई बैठक में देश में ब्राह्मणों के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर चिंता जताई गई। अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि ब्राह्मण समाज को संगठित होकर अत्याचार के खिलाफ उठानी होगी। उन्होंने कहा,अनादि काल से धार्मिक अनुष्ठनों को संपन्न कराने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले ब्राह्मण समाज को निशाना बनाया जा रहा है। विभिन्न प्रदेशों में ब्राह्मणों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। सरकार को गंभीरता से इस मुद्दे पर विचार करना होगा। कौशिक ने कहा कि राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसी घटनाओं की पुनर्रावृत्ति नहीं होनी चाहिए। सर्वेश पाण्डे ने कहा कि ब्राह्मण समाज को संगठित होकर अपनी लड़ाई लड़नी होगी। पंडित विष्णु प्रसाद शास्त्री ने कहा कि धर्म के मार्ग पर चलने वाले ब्राह्मण समाज के खिलाफ षड़यंत्र के तहत इस तरह की घटनाएं की जा रही हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि ब्राह्मण समाज को उचित सुरक्षा प्रदान की जाए। बैठक में गोपाल कृष्ण बड़ोला, एडवोकेट अरविन्द शर्मा, विनोद मिश्रा, गणेश सेमवाल, अशोक कुमार, पंकज कुमार, दिनेश पाण्डे, केके तिवारी, राधे भैया, अभिषेक गोड़, राहुल शर्मा, सुरेश, नरेंद्र, मनोज गोस्वामी, मयंक पुरोहित, नारायण शर्मा, उदय, वीरेंद्र, गौरव कौशिक, अनुराग, वीरेंद्र भाटिया, संतोष कुमार, चंद्रकांत शर्मा आदि ने ब्राह्मण समाज के प्रति हो रही घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जताई। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in