ब्राह्मण समाज एकजुट हो:  राजीव
ब्राह्मण समाज एकजुट हो: राजीव

ब्राह्मण समाज एकजुट हो: राजीव

हरिद्वार, 30 अगस्त (हि.स.)। ऑल इंडिया ब्राहमण फेडरेशन से संबद्ध उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा की बैठक रविवार को भगत सिंह चौक स्थित जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र के सभागार में नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के चेयरमैन राजीव शर्मा की अध्यक्षता में हुई। शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव मानवता का प्रतिनिधित्व किया है। देश एवं समाजहित में ब्राह्मण समाज को एकजुट होने की जरूरत है। इस मौके पर पंडित पद्म प्रकाश शर्मा ने संपूर्ण विप्र समाज से एकजुट होकर राष्ट्रहित के कार्यों में जुड़ने का आह्वान किया। महंत अमनदीप, पंडित अरुण सारस्वत, डॉक्टर संध्या शर्मा, पंडित प्रदीप शर्मा, पंडित पदम प्रसाद द्विवेदी तथा पंडित कपिल देव तिवारी ने भी विचार रखे। बैठक में आमराय से संस्था का संरक्षक काली पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी एवं नगर विकास मंत्री मदन कौशिक, संयोजक अरुण सारस्वत, अध्यक्ष पंडित पद्म प्रकाश शर्मा तथा कोषाध्यक्ष महंत अमनदीप को मनोनीत किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in