ब्रह्मलीन महंत पालसिंह की अस्थियां गंगा में प्रवाहित
ब्रह्मलीन महंत पालसिंह की अस्थियां गंगा में प्रवाहित

ब्रह्मलीन महंत पालसिंह की अस्थियां गंगा में प्रवाहित

हरिद्वार, 07 अगस्त (हि.स.)। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने पंजाब के जालंधर से हरिद्वार लाई गईं श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के ब्रह्मलीन महंत पालसिंह की अस्थियां पूर्ण विधि-विधान के साथ सती घाट पर गंगा में विसर्जित कीं। विसर्जन से पूर्व संत समाज ने ब्रह्मलीन महंत पालसिंह के अस्थि कलश पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। अस्थि विसर्जन के बाद अखाड़े में गुरुवाणी का पाठ व शबद कीर्तन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी। इस मौके पर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत पालसिंह त्याग ओर तपस्या की प्रतिमूर्ति थे। उनके अचानक चले जाने से संत समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in